न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : कवयित्री निधि चौधरी को सृजन साहित्य 2020 से किया गया सम्मानित ,लोगो ने दी बधाई

किशनगंज /इरफान

पश्चिम बंगाल स्थित इस्लामपुर पार्क में रोबबार अड्डा के बारहवें साल पूरे होने के मौके पर एक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल के कई साहित्यकारो ने हिस्सा लिया ।आयोजित कार्यक्रम में किशनगंज की प्रसिद्ध कवयित्री सह शिक्षिका निधि चौधरी को सृजन साहित्य 2020 से सम्म्मनित किया गया है।

जानकारी के अनुसार साहित्यिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बतौर शप्तऋषि नाग एसडीएम इस्लामपुर उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम के दौरान किशनगंज जिले से पोठिया प्रखंड के तैयबपुर निवासी कवयित्री सह शिक्षिका निधि चौधरी के द्वारा लिखे गए उपन्यासों व कविताओं की तारीफ उपस्थित लोगों के द्वारा की गई । वहीं श्रीमती चौधरी के द्वारा हाल ही में लिखी गई,”स्त्री है, कुछ भी कह दो ” कविता के लिए सृजन साहित्य सम्मान 2020 के तहत इन्हें मोमेंटो,व शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। बताते चले कि इससे पहले भी श्रीमती चौधरी को राष्ट्रपति पुरस्कार, मदर टरेसा सहित दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

निधि चौधरी की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और जनप्रतिनिधयों सहित गण्यमान्य लोगों ने निधि चौधरी को बधाई देते हुए उनकी उज्वल भविष्य की कामना की है।

Share this news

Leave a Comment