न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :बीजेपी द्वारा नुक्कड़ सभा का किया गया आयोजन

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भाजपा खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल की ओर से भालुगड़ा में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. आयोजित पथ सभा में भाजपा नेताओं ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही इस पथ सभा में उपस्थित भजापा नेता राजेन बर्मन , मनोरंजन मंडल , अरुण दास , तरुण सिंह , नेशनल कॉउंसिल के मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ सहित आदि नेताओं ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जनविरोधी नीतियों व अन्याय के खिलाफ जमकर निशाना साधा.

इस दौरान भाजपा नेताओं ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और उसे मानवता विरोधी करार देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया और लोगों को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तुष्टिकरण की नीति से अवगत कराया . नेताओं ने राज्य सरकार की विफलताओं की जानकारी लोगो को दी और लोगों को तृणमूल द्वारा किए गए अत्याचार और अन्याय की कहानी को बताया. साथ ही अभियान से संबंधित पर्चें भी लोगों के बीच वितरण किया गया है .इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने सीपीएम पर भी निशाना साधाते हुए तृणमूल कांग्रेस व सीपीएम द्वारा एकजूट होकर पानीटंकी में आदिवासी जमीन की बिक्री करने का आरोप लगाया .

Share this news

Leave a Comment