न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार से त्रस्त बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा दिया गया धरना

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला महिला मोर्चा व महिला मोर्चा फासीदेवा विधानसभा की ओर से नारी सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार को खोरीबाड़ी भाजपा कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला के महिला मोर्चा अध्यक्ष जुली तामांग ने फोन के जरिए कहा कि आए दिन बंगाल में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं सामने आ रही हैं . उनके उपर अत्यचार हो रहा है. दिन व दिन महिला उत्पीड़न, दुराचार जैसे घटनाओं सामने आते हैं . इन सब घटनाओं में तृणमूल कांग्रेस के ही नेता व कार्यकर्ता शामिल रहते हैं.

इसके बावजूद पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है यह ठीक नहीं है. पुलिस को राजनीतिक संघर्ष को लेकर एकतरफा कार्रवाई नहीं करनी चाहिए. जबकि पुलिस को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए. लेकिन पुलिस अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. सिर्फ तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मामले को लेकर भाजपा की ओर से लगातार कार्रवाई की मांग की गई. लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ . भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस की मदद से पूरे बंगाल में तृणमूल ने आतंक कायम कर रखा है. इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस प्रशासन तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही हैं. इस मौके पर जुली तामांग के अलावे भाजपा के जिला महासचिव मनोरंजन मंडल , नेशनल कॉउंसिल के मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ , खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलाता सरकार , खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद व रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment