न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :डबल इंजन की सरकार ने बिहार के किसान को भिखारी बना दिया -तेजस्वी यादव

बिहार /डेस्क

किसान दिवस के अवसर पर राजद ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर केंद्र सरकार और बिहार सरकार के खिलाफ जम कर निशाना साधा है । आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार की नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार के किसान को भिखारी बना दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि छोटी-छोटी बातों पर ट्वीट कर सेलिब्रिटी को बधाई देने वाले पीएम मोदी और सीएम नीतीश किसानों की मौत पर क्यों मौन हैं?

बता दे कि चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आरजेडी द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जा रहा है ।तेजस्वी यादव ने कहा कि 5 दिसंबर को भी हम लोगों ने धरना दिया था ।उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को सरकार निजी क्षेत्र में देना चाह रही और बिहार में भी बाजार समिति  बंद कर दिया गया ।

तेजस्वी यादव ने केंद्र-राज्य सरकार से एमएसपी को लीगल लाइज करने की मांग की साथ ही किसान संगठनों से काले कानून का विरोध  करने की अपील की है ।तेजस्वी यादव ने कहा ‘बिहार सरकार  अपने धान खरीद के लक्ष्य को भी प्राप्त नहीं कर सक  है ।तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘नीतीश ने किसानों नौजवानों को बर्बाद कर दिया’ ’18 किसान आंदोलन करते हुए शहीद हो गए’ ‘उस पर कोई टिप्पणी प्रधानमंत्री ने नहीं किया’ जबकि सेलिब्रिटी को तुरंत ट्वीट कर बधाई देते है ।

तेजस्वी यादव ने बंगाल में राजद के चुनाव लडने पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि पार्टी सुप्रीमो लालू यादव इसका फैसला लेंगे हालाकि उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने वाली पार्टियों के साथ आरजेडी खड़ी रहेगी

Share this news

Leave a Comment