न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियाँ पंचायत के चैनपुर मुख्य सड़क से देवरी कोठीटोला जाने वाली सड़क का शिलान्यास विगत पांच माह पूर्व किया गया है परंतु सड़क निर्माण का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ जिसके कारण ग्राम वासियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है ।

स्थानीय लोगों ने बताया समय रहते सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो फिर बरसात में लोगों को गांव से मुख्य सड़क तक आने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा गौरतलब है कि इस सड़क में एक कलभट्ट भी ध्वस्त है जहां बरसात शुरू होते ही जलाशय का रूप ले लेता है और यहाँ अवाम को आवाजाही में भारी परेशानी होती है।फिरभी सड़क निर्माण अबतक शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

Share this news

Leave a Comment