न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत ,एक गंभीर रूप से घायल

किशनगंज /इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में रायपुर पंचायत स्थित अर्राबाड़ी ओपी अंतर्गत शनिवार संध्या को किशनगंज ठाकुरगंज सड़क स्थित रायपुर मांस फैक्टरी के निकट बाइक ओर मारुति की टक्कर से एक युवक की मौत तथा दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है। बाइक पर सवार एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक अयूब ग्राम झीलबस्ती( 20 )की हालत गम्भीर बताया जाता है।

मृतक की पहचान तफेजुल (23)पिता हाजी अमजद अली ग्राम झाड़बाड़ी गलगलिया पुल थाना पोठिया के रूप में परिजनों ने की है। बताया जाता है की मृतक युवक की शादी महज एक माह पूर्व ही हुई थी। जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक सड़क हादसा उस समय हुई जब तफेजुल मोटरसाइकिल से किशनगंज की ओर से अपना घर लौट रहा था,इसी क्रम में मांस फेक्टरी के समीप अनियंत्रित मारुति कार बाइक से टकरा गई । देखते ही देखते तफेजुल का प्राण घटना स्थल पर ही निकल गया। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक अयूब बुरी तरह लहू लुहान हो गया था। ग्रामीणों व अर्रा बाड़ी पुलिस के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिये भेज दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment