न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल : सांसद मद से निर्मित पानी टंकी का बीजेपी जिला अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

ऊपर बागडोगरा ग्राम पंचायत अंतगर्त एमएम तराई में दार्जीलिंग जिले के सांसद राजू विष्ट के सहयोग से पेयजल की टंकी स्थापित की गई . इसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने किया. इस संबंध में भाजपा जिला सचिव दिलीप बारोई ने बताया सांसद राजू विष्ट के 3 . 50 लाख के सहयोग से एमएम तराई में पेयजल की टंकी स्थापित की गई है.

उन्होंने कहा पेयजल की टंकी स्थापित होने से स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है . यहां के लोग वर्षों से आयरन युक्त पानी पीते थे. यह पानी पीकर लोग बार-बार बीमार भी पड़ते थे. जिसके कारण यहां के लोगों में काफी रोष था . लेकिन अब लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है . राजू विष्ट की सहयोग से यहां के लोग अब आयरन मुक्त पानी पी सकेंगे. इस मौके पर दिलीप बारोई के अलावे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल , महासचिव आनंद बर्मन , राजू साह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment