न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : विद्यालय परिसर में मनमाने ढंग से ठेकेदार ने रखा बेड मिसाली,शिक्षक परेशान

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हवाकोल पंचायत के मध्य विद्यालय गम्हरिया में बेड मिसाली का डंप किया गया है।विद्यालय परिसर में सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा मनमानी कर बेड मिसाली रखने से विद्यालय के शिक्षकों को परेशानी हो रही है।

ज्ञात हो कि विगत मार्च से विद्यालय में पठन पाठन बंद है,लेकिन शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है।शिक्षक विद्यालय आते है फिरभी विद्यालय परिसर में सड़क निर्माण सामग्री रखकर संवेदक विद्यालय में कचरा कर रहा है।स्थानीय वार्ड सदस्य सह विद्यालय के अध्यक्ष गुलजार आलम ने बताया संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी को विद्यालय परिसर में बेड मिसाली रखने से मना किया गया था।

फिरभी वे अपनी मनमानी कर यह सड़क निर्माण सामग्री का डेम कर लिया है।अब वह बेड मिसाली नहीं हटा रहा है।जिससे विद्यालय रहे शिक्षकों को परेशानी हो रही है।विद्यालय विद्या का मंदिर होता है।विधा के मंदिर में कचरा करना कहाँ का नियम है।उन्होंने स्थानीय प्रशासन से विद्यालय परिसर में रखे सड़क निर्माण सामग्री को हटवाने की गुहार लगाई है।

Share this news

Leave a Comment