न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत

बिहार /डेस्क

संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे है ।मालूम हो कि श्री भागवत राजेन्द्र नगर स्थित संघ कार्यालय विजय निकेतन में रुके है ।संघ कार्यालय में उनसे मिले बिहार बीजेपी के कई बड़े नेता मिलने पहुंचे और उनका स्वागत किया है ।

जानकारी के मुताबिक श्री भागवत पटना में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे ।बता दे कि पटना में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बुलाई गई है और इसी बैठक में संघ प्रमुख भी शामिल होंगे. पटना में संघ की बैठक 5 और 6 दिसंबर को निर्धारित है ।

जिसमें बिहार और झारखंड के पदाधिकारियों के साथ संघ प्रमुख चर्चा करेंगे । इस बैठक में सर कार्यवाहक भैयाजी जोशी, संघ सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर और क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर समेत उत्तर-पूर्व क्षेत्र झारखंड और बिहार के प्रांत टोली के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा के साथ साथ कई निर्णय लिए जा सकते है । श्री भागवत के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ।

, 

Share this news

Leave a Comment