न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

फलका /कटिहार – थाना क्षेत्र के कुरसेला से फारबिसगंज जाने वाली सड़क दरमाही नाकी के बीच स्टेट हाईवे 77 पर ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गई ।जिससे एक युवक की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार स्टेट हाईवे 77 दरमाही नाकी के बीच के बीच ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई जिसमें अनिल हांसदा(20) पिता ताला हांसदा दरमाही निवासी की मौतु हो गयी।

सूचना मिलते ही फलका पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। पंचायत के मुखिया विनोद मिर्धा घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक का जायजा लिया परिजनों को दुख के घड़ी में सत्वना देते हुए प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है घटना की खबर को लेकर गांव में मातम पसरा है ।

Share this news

Leave a Comment