न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज में ट्रैक्टर और बाईक के बीच जोरदार टक्कर,एक दोस्त की मौत और एक घायल, इलाके में मचा कोहराम

किशनगंज /प्रतिनिधि

जिले के दिघलबैंक प्रखंड में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।प्रखंड के जागीर पदमपुर पंचायत अंतर्गत नयाबारी-पदमपुर गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान तालबारी गांव निवासी मुन्ना आलम (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात की है, जहां सड़क किनारे एक ट्रैक्टर पर धान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक चला रहे मुन्ना आलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक बाल-बाल बच गया, उसे किसी प्रकार की कोई गंभीर चोट नहीं आई।

इधर हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार सुबह से ही मृतक का शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। शनिवार को ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है

Share this news

Leave a Comment