न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

माता दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की हुई पूजा अर्चना

संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए लगाए गए सीसीटीवी

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ माता दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना धूमधाम के साथ किया गया। इस मौके पर प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी,फुलहरा,कुरेठा,हफलागंज, मनसाही एवं मोहनपुर में माता दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई।

वहीं सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष विभाष कुमार हिमांशु ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी के प्रांगण में अष्टमी एवं नवमी में कुश्ती प्रतियोगिता एवं विजयादसवीं एवं एकादशी को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी 100 वर्ष से भी पुराना मंदिर हैं पहले यहां पर छोटा सा फूस का दुर्गा मंदिर था उन्हें तोड़कर छोटा सा पक्का भवन का निर्माण कर पूजा पाठ किया जा रहा था।

2024 में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर विजयादशमी के दिन नए दुर्गा मंदिर का निर्माण के लिए नींव डाला गया और 2026 में मंदिर की छत ढलाई की गई एवं धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की जा रही हैं । दुर्गा मंदिर में जो भी भक्त सच्चे दिल से मन्नत मांगते हैं उनका मन्नत पूरा होता हैं एवं श्रद्धालु मन्नत पूरा होने पर पूजा पाठ मिठाई चढ़ाते हैं। दूर-दूर से लोग दुर्गा मंदिर मरंगी में पूजा अर्चना करने आते हैं एवं संध्या में महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं के द्वारा आरती के लिए काफी भीड़ होती हैं।

प्रशासन के द्वारा पुलिस बल की तैनाती की गई हैं साथ ही साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीसीटीवी लगाया गया हैं एवं सैकड़ो की संख्या में वालंटियर को लगाए गए हैं जो संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगे। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव,सचिव नीरज कुमार यादव,कोषाध्यक्ष विभाष कुमार हिमांशु एवं प्रवीण कुमार यादव,सदस्य विजय कुमार यादव,निशांत कुमार,सुबोल चंद्र यादव, सुभाष कुमार यादव, छोटेलाल चौधरी आदि उपस्थित थे। वहीं अंचलाधिकारी मो. इस्माइल, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी,थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला।

Share this news

Leave a Comment