न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

स्कूल से ही कंप्यूटर सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी

डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय,दुर्गास्थान से अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात कंप्यूटर सेट,लिथियम बैट्री, वाई-फाई राउटर,लैपटाप, सहित कई अन्य सामान चुरा लिया है।मामले को लेकर प्रधानाध्यापक ने डंडखोरा थाना में लिखित आवेदन आवेदन देकर आवश्यक कारवाई की मांग की है।प्रधानाध्यापक विशाखा कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह रात्रि प्रहरी द्वारा सूचना मिली की आईसीटी लैब के ग्रील का ताला टूटा तथा दरवाजा खुला पड़ा है।

विद्यालय आने पर देखा कि आइसीटी लैब से 11 कंप्यूटर, 11 लिथियम बैट्री,01 टैब,01 प्रिंटर,02 स्पीकर,01 वाई फाई राउटर,01 वेब काॅम गायब था। सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे का जायजा लिया तथा प्रधानाध्यापक,रात्रि प्रहरी सहित अन्य लोगों से आवश्यक पूछताछ की।उन्होंने बताया कि पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

बता दें कि विद्यालयों में विभाग की ओर से कीमती सामानों की आपूर्ति किये जाने से चोरों का अब विद्यालय भी चोरों के निशाने पर आ गया है।आये दिन बर्तन,मध्याह्न भोजन का चावल,ट्यूबवेल, पंखा आदि सामानों के चोरी होने की घटना घटित होती रहती है।

कुछ दिनों पूर्व उमावि नेपड़ा से भी कम्प्यूटर की चोरी हुई थी।इसके बावजूद चोरी की घटना को लेकर माकूल सुरक्षा व्यवस्था नहीं हो रही है।हलांकि सभी उच्च विद्यालयों में रात्रि प्रहरी नियोजित है।फिर भी ऐसी घटना चिंता का विषय बनती जा रही है।

Share this news

Leave a Comment