न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आगामी छठ पूजा के सफल संचालन व क्रियान्वयन को लेकर सर्वसम्मति से कमेटी का किया गया गठन

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम।

आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के बिशनपुर बाजार में बैठक आयोजित की गई। पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी की अध्यक्ष में आयोजित बैठक में आगामी छठ पूजा के सफल संचालन व क्रियान्वयन को लेकर सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार साह को अध्यक्ष, अरुण कुमार ठाकुर और लाल बाबू दास को उपाध्यक्ष,राजन कुमार गुप्ता सचिव, विवेक कुमार साह उप सचिव तथा निरज कुमार साह कोषाध्यक्ष,मनोज कुमार झा उप कोषाध्यक्ष, अमित कुमार साह, गौतम कुमार यादव और विजय कुमार दास को महासचिव मनोनीत किया गया है।

जबकि कार्यकारणी सदस्यों के रूप में अमित कुमार दास, अनिल पासवान अमर कुमार रजक,तेज नारायण साह,चूनचून कुमार यादव, अवसार आलम,समीर अंसारी, सुमन कुमार चौधरी शामिल है। वहीं सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में मुखिया पिंटू कुमार चौधरी, नीरज कुमार अग्रवाल,जीतू कुमार जैन, कुमार प्रखर आर्य, नागेन्द्र सिंह और सुशील कुमार गर्ग शामिल है।

Share this news

Leave a Comment