न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिघलबैंक में 17.53 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

भारत-नेपाल सीमा के हाड़ीभिट्ठा पुल पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मुरलीधर झा/दिघलबैंक (किशनगंज)

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हाड़ीभिट्ठा पुल पर एसएसबी और दिघलबैंक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के सिंघीमारी मिलीक निवासी के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान युवक के पास से 17.53 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की। इसके अलावा, एक वीवो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक कथित तौर पर फुटानीगंज से मादक पदार्थ लेकर नेपाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान संयुक्त टीम ने हाड़ीभिट्ठा पुल के पास कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।


मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की ओर से लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment