कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक सरवर आलम ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में कहा है कि कोचाधामन प्रखंड में पूर्व से मात्र चार आधार सेंटर संचालित हैं। जिसमें से लगभग तीन माह पूर्व कोचाधामन ब्लॉक में चल रहे आधार सेंटर एवं एक महीना से ज्यादा समय से अलता कमलपुर आधार सेंटर बंद पड़ा है जिससे ग्रामीण जनता को आधार का कार्य कराने में काफी परेशानी हो रही है। कोचाधामन प्रखंड परिसर एवं अलता कमलपुर में बंद पड़े आधार सेंटर को पुनः चालू कराया जाए तथा दो नये स्थानों पर कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मौधा पंचायत के मौधो हाट में तथा कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बगलाबाड़ी पंचायत के मस्तान चौक में नये आधार सेंटर खोलने की मांग शामिल है।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र कोचाधामन एक बड़ी आबादी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्थानीय सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर निर्भर है। इस क्षेत्र में बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है, लेकिन वर्तमान समय में संसाधनों और चिकित्सक एवं कर्मियों की काफी कमी होने के कारण स्थानीय जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कोचाधामन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर एवं अन्य सामग्री की कमी:- कोचाधामन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में विशेषज्ञ डॉक्टरों (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, सर्जन, दंत चिकित्सक, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ) मेडिकल अफसरों और जी.एन.एम. स्टाफ की काफी कमी है तथा यहाँ डायलिसिस एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी जाँच की सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं हैं। ज्ञात हो कि उक्त अस्पताल में मात्र दो ही चिकित्सक पदस्थापित हैं जिनके सहारे अस्पताल का संचालन हो रहा है।
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र:- मेरे विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कोचाधामन प्रखंड में 10 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में से मात्र 5 ही कार्यरत हैं, बाकी बंद पड़े हुए हैं। संचालित केन्द्रों पर भी चिकित्सक एवं कर्मियों की कमी है।विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत कोचाधामन अन्तर्गत 4 अतिमहत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति के पश्चात टेंडर की प्रक्रिया के फलस्वरूप अचानक कतिपय कारणों से विभाग द्वारा रद्द किए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। विदित हो कि उक्त सभी सड़कें आजादी के लगभग 78 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी आजतक नहीं बन पाई है।
यह सड़कें अतिमहत्वपूर्ण थीं जिससे हजारों-हजार ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो पाती, परन्तु अचानक विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगा देने से जनता में काफी मायूसी छा गई है। जनहित में उक्त चारों सड़क का निर्माण कार्य कराना अतिआवश्यक हो गया है। कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत वित्तीय वर्ष, 2025–26 गुडरी हाट टू राशिद हाउस धनपुरा (एमएमजीएसवाई अवशेष) एनआईटी० कैंसिल।
कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत वित्तीय वर्ष, 2025–26 हाफिज जुबेर हाउस टू संधरा मोधो (एमएमजीएसवाई रोड अवशेष) एनआईटी० कैंसिल।
कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत वित्तीय वर्ष, 2025–26 आंगनबाड़ी केन्द्र टू इस्लामुद्दीन हाउस (एमएमजीएसवाई रोड अवशेष) एनआईटी० कैंसिल।
कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत वित्तीय वर्ष, 2025–26 आरडब्ल्यूओ रोड टू बैटचाकुट्टी टोला (एमएमजीएसवाई रोड अवशेष) एनआईटी० कैंसिल। विधानसभा क्षेत्र कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत पूर्व से लगे लगभग 65 किलोमीटर में तार पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। उक्त तार विभागीय स्तर पर वर्ष 2013 में लगाया गया था, नियमतः 7–8 वर्षों के अंतराल पर पुनः तार बदलना चाहिए था जैसा कि मुझे विभाग द्वारा बताया गया है।
लंबी अवधि बीत जाने के कारण तार बिल्कुल जर्जर स्थिति में पहुँच चुकी है फलतः विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। साथ ही गत वर्ष में मेरे विधानसभा सभी क्षेत्रों में कंपोनेंट (अमरा राजा प्रोफाइल एवं बैटरी एसोसिएट) द्वारा लगभग 1500 कृषि पोल को खड़ा करके छोड़ दिया गया है अर्थात ऊपर वायरिंग एवं अन्य कार्य नहीं कराया गया है। जिससे आने वाले दिनों में किसानों को मक्का की खेती करने में बाधा उत्पन्न होगी।
विदित हो कि पूर्व से लगे कम पावर के ट्रांसफार्मर के कारण विद्युत संचालन में काफी परेशानी हो रही है। लो वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती है जिससे आमजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्राथमिकता के आधार पर नीचे वर्णित स्थानों पर 63 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के साथ-साथ डीटीआर, एसटीसीआर, एसओआर, रैकेट कंडक्टर, जीआई अर्थिंग वायर, एसएनएलजी, एसएमएनजीएनजी, एसएमएनएलजी फॉर बस बार, अर्थिंग कंप्लीट सेट, डेंजर बोर्ड फॉर बॉक्स साइड, एलटीएबी केबल, एलटीएबी केबल 95 एसक्यू एमएम एंड क्लैम्प, सस्पेंशन क्लैम्प के साथ नीचे वर्णित स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है।गांधी तेघरिया, भगाल भगाल, शीतल नगर,बलिया, पाटकाई खुर्द पाटकाई, आधासुर बलिया
, कन्हैयाबाड़ी वार्ड नं०-03 मजगामा, हांडीभासा, कोएतूर मौधो, मोहिसमारी डेरामारी, पोठीमारी सोन्था, कोल बाड़ी गरगांव ,नियामतपुर मौधा. मेहदीपुर वार्ड नं०-13 मजकूरी, मजकूरी वार्ड आठ और नौ। मेरे विधान सभा क्षेत्र कोचाधामन अन्तर्गत बेलवा पंचायत, मजकुरी पंचायत के अधीन निर्मित पुल वर्ष, 2017 में आयी भीषण बाढ़ के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जो आजतक निर्माण कार्य नहीं होने से ग्रामीण जनता को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही डेरामारी पंचायत अन्तर्गत मोहरमारी गाँव से मस्जिदगढ कब्रिस्तान के बीच कनकई नदी में उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य कराना जनहित में अतिआवश्यक है। बरसात के समय उक्त सभी नदियों में अत्यधिक पानी रहने के कारण ग्रामीण जनता एवं छात्र-छात्राएँ अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं। पुल के अभाव में ग्रामीणों को 10 मिनट का सफर घंटों में तय करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी वयोवृद्ध व्यक्तियों एवं प्रसव पीड़ित महिलाओं एवं छोटे-छोटे बच्चों को उठानी पड़ती है। जनहित में नीचे वर्णित स्थानों पर बाढ़ के कारण हुए क्षतिग्रस्त पुल एवं नया पुल का निर्माण कार्य कराना अतिआवश्यक हो गया है।
बेलवा पंचायत अन्तर्गत छगलिया से चिलमारी के बीच डोक नदी में पुल का निर्माण कार्य— अनुमानित लम्बाई–45 फीट (वर्ष, 2017 में बाढ़ आने के कारण क्षतिग्रस्त)
मजकुरी पंचायत अन्तर्गत लाईतोर से सिंघाड़ी/हल्दीखोरा जाने वाली सड़क में मदरसा नसरतुल इस्लाम के समीप पुल का निर्माण कार्य— अनुमानित लम्बाई 30 फीट (वर्ष, 2017 में बाढ़ आने के कारण क्षतिग्रस्त)
मजकुरी पंचायत अन्तर्गत बाबुल टोला जाने वाली सड़क पर पुल का निर्माण कार्य— वर्ष, 2017 में आई भीषण बाढ़ के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।
डेरामारी पंचायत अन्तर्गत मोहरमारी गाँव से मस्जिदगढ कब्रिस्तान के बीच कनकई नदी में उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कार्य— अनुमानित लम्बाई–90 फीट (नया पुल) मेरे विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कोचाधामन प्रखंड के पाटकोई कला पंचायत में बिहार सरकार की प्रचुर मात्रा में भूमि उपलब्ध है जिसपर एस०एम० निर्माण हेतु प्रस्तावित थी। उक्त स्थल किशनगंज जिला के मध्य में स्थित है जिससे जिला के 7 (सातों) प्रखंड अर्थात कोचाधामन, बहादुरगंज, टेढ़ागाछ, किशनगंज, सदर प्रखंड, पोठिया, ठाकुरगंज एवं दिघलबैंक के आमजनों को आने-जाने में सुविधा उपलब्ध होगी।उल्लेखनीय है कि उक्त स्थान पर प्रचुर मात्रा में भूमि उपलब्ध होने के कारण मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण कार्य हेतु पर्याप्त क्षेत्र मौजूद है। यह भूमि भौगोलिक दृष्टिकोण से सुरक्षित, जनहितकारी एवं संरचनात्मक विकास के लिए उपयुक्त है। जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थान पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराना लाभकारी होगा।
आपसे विनम्र आग्रह होगा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना की पुनः समीक्षा करते हुए जनहित को ध्यान में रखते हुए कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत पाटकोई कला पंचायत में एस०एम० के प्रस्तावित भूमि पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने हेतु अपने स्तर से उचित-दिशा निर्देश देने की स्वीकृति दी जाए।