महिला मोर्चा के नेतृत्व में शहीद चौक पर प्रदर्शन
दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
कटिहार – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू में 11 छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोईजम से संबंधित प्रकरण के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कटिहार जिला के तत्वावधान में शहर के शहीद चौक पर जोरदार महिला जनाक्रोश प्रदर्शन किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने इस प्रकरण पर अपना विरोध जताते हुए महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के कथित उत्पीड़न के मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा निष्पक्ष जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय,बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, प्रदेश मंत्री सीमा झा,जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी एवं जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महेंद्र झा, सत्यम सिंह, रीना झा, शांति जायसवाल, गीता पासवान, नीतू पावन, बुलबुल सिंह, ज्योति कुमारी, कृष्ण देवी, रीना तिवारी एवं भवानी साह सहित भाजपा एवं महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं।
महिला जनाक्रोश प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा तथा ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।