मनसाही/कटिहार – शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन माता दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर सुबह से ही पुरुष महिलाओं की भीड़ मंदिर परिसर में पूजा करने को लेकर लगी रही।
वहीं पंडित जी के द्वारा विधिवत पूजा पाठ किया गया। वहीं देर संध्या माता दुर्गा की आरती की गई। वहीं परीक्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी,फुलहरा,कुरेठा,हफलागंज,मनसाही एवं मोहनपुर में धूमधाम के साथ माता दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की गई।
वहीं सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी में नए सिरे से मंदिर का निर्माण किया गया हैं। पूजा अर्चना की जा रही हैं। तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई।
वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि मेले में कई बड़े-बड़े झूला, टावर सर्कस जादू मेला में मनोरंजन करने के लिए आए हैं। वहीं अष्टमी,नवमी कुश्ती प्रतियोगिता एवं विजयादसवीं, एकादशी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।