न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार:तीन दिन में गंगा मे डूबने से तीन की मौत से सदमे में मनिहारी

मंगलवार को मनिहारी में हाट घाट के समीप पानी में तैरता मिला 24 वर्षीय युवक का शव
मुख्य घाट से भी एक यूवक का शव बरामद

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी 24 वर्षीय आशु कुमार चौधरी का शव हाट घाट के समीप पानी में तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार शव दिखाई देने के बाद एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे पानी से निकालकर घाट किनारे रखा गया। सूचना पाकर एसडीपीओ बिनोद कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर जानकारी ली।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया।परिजनों के अनुसार आशु कुमार चौधरी घर से स्नान करने की बात कहकर निकला था। इसके बाद हाट घाट के समीप उसका शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया। मृतक के पिता का नाम दिलीप चौधरी है। वह दो भाइयों और दो बहनों में शामिल था।युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर मनिहारी मुख्यघाट पर एक किशोर दिव्यांग राजेश चौरसिया की स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गयी।

गत रविवार को बघार डीबीएल घाट पर नहाने के दौरान डूबने से किशोरी तेरह वर्षीय सोनम कुमारी, पिता राम जी यादव की मौत हो गयी थी।घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

मंगलवार को डूबने से मौत के शिकार दोनों युवकों की शव को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरीकर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share this news

Leave a Comment