न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

इंटेन्सिव फाइट कैंपेन के तहत जन जागरूकता रैली का आयोजन

दो महीने चली अभियान में एचआईवी के 62 नये केस सामने आया – डॉ. आभा

कटिहार – स्वास्थ्य विभाग एवं मदर्स मिशन की ओर से इंटेन्सिव फाइट कैंपेन के तहत जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । भारत सरकार के निर्देशानुसार 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इंटेन्सिव फाइट कैंपेन के क्रम में स्वास्थ्य विभाग कटिहार की ओर से डिस्ट्रिक्ट एड्स कंट्रोल यूनिट तथा मदर्स मिशन के संयुक्त तत्वावधान में एड्स, सिफिलिस, हेपेटाइटिस बी’ एवं ‘सी’ जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।

यह जागरूकता रैली सदर अस्पताल के प्रांगण से शुरू होकर शहीद चौक और विनोदपुर होते हुए वापस सदर अस्पताल प्रांगण पहुँचकर समापन हुई कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह,सीडीओ डॉ.अशरफ रिज़वी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजना झा,सामुदायिक संचालन एवं सहभागिता डॉ.आभा कुमारी, श्रीमती शमा, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव एवं श्रीमती सीमा पूर्व मुख्य रूप से मौजूद रहे। रैली में शामिल विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों, शिक्षण संस्थानों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट,एएनएम स्कूल एवं सदर स्कूल,जीएनएम भेडिया रहिका,नर्सिंग कॉलेजसीएससी, पीपीटीसीटी एवं आईसीटीसी यूनिट,केएमसीएच यूनिट,ब्लड बैंक यूनिट एवं डीएपीसीयू, स्वास्थ्य विभाग एवं मदर्स मिशन समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता पहुँचाने के लिए सक्रिय हैं।

इस दौरान डॉ. आभा कुमारी ने बताया कि विशेष स्वास्थ्य अभियान एवं एचआईवी जांच शिविर में शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी रही। जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज, डीएस कॉलेज, एएनएम स्कूल, जीएनएम स्कूल, सेंट्रल स्कूल और सरकारी उच्च विद्यालयों के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत चिन्हित किए गए 10 प्रमुख हॉटस्पॉट स्थानों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।

इसके अलावा, पंचायत स्तर पर और घर-घर डोर-टू-डोर जाकर भी एचआईवी, एड्स, हेपेटाइटिस और सिफलिस की जागरूकता व जांच अभियान चलाया गया। जिसमें एचआईवी के 62 नए मामले केस पाए गये। इसके अलावा हेपेटाइटिस और सिफलिस के भी कई मामले सामने आए। यह सघन अभियान समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर बीमारी की पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ है। इस मौके पर डीपीएम डीएपीसीयू शौनिक प्रकाश, एलटी दिनेश कुमार, राहुल कुमार, मो. कैसर, प्रभाकर लाल आदि की भुमिका सक्रिय रही ।

Share this news

Leave a Comment