कटिहार-बिहार सरकार के परिवहन सह जिले के प्रभारी सचिव राजकुमार ने मंगलवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत तथा बचाव कार्यों का जायजा लिया।वहीं आवश्यक निर्देश भी दिये।इस दौरान उन्होंने कुरसेला प्रखंड के तीनघरिया पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्रशासन द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई, पशु शिविर, मेडिकल कैंप एवं स्वच्छ पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव राहत उपलब्ध कराये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है, किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने जिला प्रशासन को सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत पहुँचाने एवं जीआर राशि वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन फिरोज अख्तर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी साथ रहे रहें।