न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बोट एंबूलेंस एवं मेडिकल कैंप लगाकर बाढ़ प्रभावितों को दी जा रही चिकित्सकीय सुविधा

कटिहार– जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तत्परतापूर्वक आवश्यक व्यवस्थासुनिश्चित की जा रही हैं।प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल टीमों, वोट एम्बुलेंस के माध्यम से लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य जांच,उपचार एवं दवाओं का वितरण किया जा रहा है।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को उनके निकट ही समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो तथा किसी भी आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान कर रही हैं।


मोबाइल मेडिकल टीम कुर्सेला,बरारी ,मनिहारी, अमदाबाद एवं अन्य सभी प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

Share this news

Leave a Comment