श्रावणी पूजा की शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन में योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित
कटिहार- पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान श्रावणी पूजा के शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में पुलिस उपाधीक्षक सह एसडीपीओ मनिहारी आशिफ आलम,अंचल पुलिस निरीक्षक मनिहारी पप्पु कुमार,थानाध्यक्ष मनिहारी संतोष कुमार झा,अंचल पुलिस निरीक्षक बरारी तथा थानाध्यक्ष सालमारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्रावणी पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में इन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा गया।
इसी क्रम में अतिरिक्त आर्मस एवं गंजा की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानाध्यक्ष बरारी तथा स्मैक की बरामदगी में सराहनीय भूमिका निभाने वाले थानाध्यक्ष कुर्सेला को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों की सक्रियता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को आगे भी पूरी निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।