न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

युवा शक्ति के संकल्प से मजबूत होगा संगठन, सशक्त होगा बिहार – जितेन्द्र सिंह

कटिहार – भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में युवा शक्ति संपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह,पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी,प्रदेश मंत्री सीमा झा, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी शामिल रहे।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में कुर्सेला से लेकर डूमर , गेड़ाबाड़ी आंबेडकर चौक से भाजपा जिला कार्यालय तक युवाओं ने पूरे जोश खरोश के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन और स्वागत किया ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने युवाओं की ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर संवाद किया गया। ओर कहा की युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उनकी ऊर्जा, सोच और नेतृत्व क्षमता समाज और देश को नई दिशा देने का सामर्थ्य रखती है।

उन्होंने कहा कि आज का युवा सिर्फ भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की ताकत और देश के विकास का मजबूत आधार है। युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें सामाजिक सरोकार, राष्ट्र सेवा और विकास की दिशा में आगे बढ़ाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। युवा सशक्त होंगे, तो बिहार सशक्त होगा।और युवा शक्ति संगठित होगी, तो राष्ट्र और मजबूत होगा। आइए, युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दें और सशक्त युवा, समृद्ध बिहार एवं विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करें।

मंचासीन सभी वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि यह अभियान केवल युवा शक्ति संपर्क का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज सुनने, उनके विचारों को समझने और उनकी आकांक्षाओं को संगठन एवं समाज के व्यापक मंच से जोड़ने का प्रयास है। आज का युवा अवसर चाहता है, अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मंच चाहता है और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाना चाहता है। ऐसे में युवाओं के साथ संवाद, सहभागिता और नेतृत्व को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

युवा आगे बढ़ेंगे, तो समाज आगे बढ़ेगा। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला के महामंत्री जोक्शन यादव, सोनू सिन्हा, सहित सभी पदाधिकारी सभी 34 मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता युवा शक्ति संपर्क अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया।

Share this news

Leave a Comment