न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एसपी ने सालमारी थाना अध्यक्ष को किया सम्मानित,श्रावण पूर्णिमा शांति पुर्ण और सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में सराहनीय कार्य को लेकर किया गया सम्मानित 

सालमारी -कटिहार एसपी परिचय कुमार ने मासिक अपराध गोष्टी में सालमारी थाना अध्यक्ष कुमारी जुली को प्रशस्ती पत्र दे कर सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाये।उन्होंने कहा की सालमारी थाना क्षेत्र स्थित बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में पूरे सावन माह एवं प्रत्येक सोमवारी के साथ साथ श्रावणी पूर्णिमा में लाखों कांवरियों के द्वारा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक जलाभिषेक कराने में सालमारी थाना की पुलिस का सराहनीय योगदान रहा है।

इस के लिए थाना अध्यक्ष कुमारी जुली का नेतृत्व सराहनीय रहा है।उनका हौसला बढाते हुए प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।पूरे सावन माह में सुव्यवस्थित तरीके से सफलता पूर्वक जलाभिषेक सम्पन्न कराने में सहयोग किया गया है। दिये गये प्रशस्ती पत्र में कहा गया है की इस क्षेत्र का यह सब से बड़ा आयोजन था।

जो सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। इस में थाना अध्यक्ष ने सक्रियता, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा से हर स्थिति को शांतिपूर्ण बनाये रखा। इस लग्न और निष्ठा के कारण सावन माह बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस सराहनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।

Share this news

Leave a Comment