न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विद्युत शक्ति उप केंद्र मनसाही में 9 सितंबर को नौ घंटे बिजली रहेगी बाधित

मनसाही/कटिहार -विद्युत शक्ति उप केंद्र मनसाही में बुधवार नौ सितंबर को सुबह के आठ बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित रहेगी। विद्युत शक्ति उप केंद्र मनसाही में क्षमता विस्तार हेतु पांच एमबीए पावर ट्रांसफार्मर को दस एमबीए पावर ट्रांसफार्मर में बदला जाएगा। इसको लेकर 33 केवी जो मनिहारी ग्रीड से आती हैं।इसको लेकर मनसाही फीडर को बंद रखा जाएगा।

इस दौरान सभी फीडर को दो दिन तक रोटेशन पर चलाया जाएगा,पावर ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से दी जाएगी। इसकी जानकारी विद्युत शक्ति उप केंद्र मनसाही के जूनियर इंजीनियर रोशन कुमार राकेश ने देते हुए बताया कि नौ जून को सुबह के आठ बजे से शाम के पांच तक बिजली सुविधा बंद रहेगी।

विद्युत शक्ति उप केंद्र मनसाही में पांच एमबीए पावर ट्रांसफार्मर को बदलकर उनके जगह पर दस एमबीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा जिसको लेकर पावर बंद रहेगा। दो दिन तक रोटेशन पर सभी फीडर में बिजली दी जाएगी। पावर हाउस में कार्य पूर्ण होने पर विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से दी जाएगी।

Share this news

Leave a Comment