न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा का चार दिवसीय बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा,मनिहारी-कटिहार में 9 सितंबर को करेंगे समीक्षा

मनिहारी/कटिहार -बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए आगामी दिनों में विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगे। मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम 10 सितंबर तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय जिलों में बाढ़ की स्थिति एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करेंगे।


भ्रमण कार्यक्रम के तहत 9 सितंबर बुधवार को सुबह 11 बजे कटिहार जिला अतिथि गृह/समाहरणालय में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसके बाद मंत्री संबंधित बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर दो बजे वे कटिहार से खगड़िया के लिए प्रस्थान करेंगे।

वहीं 10 सितंबर गुरुवार को खगड़िया में समीक्षा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद मंत्री बेगूसराय पहुंचेंगे। वहां भी बाढ़ की स्थिति एवं राहत कार्यों की समीक्षा कर शाम में पटना लौटेंगे।मंत्री के दौरे को लेकर संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने तथा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this news

Leave a Comment