न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले लाभुक जल्द बनाएं भवन नहीं तो होगी कार्रवाई- रजनीश कुमार

बारसोई /कटिहार – मंगलवार को नगर पंचायत बारसोई में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विशेष बैठक की गई। इस संबंध में नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि नगर पंचायत बारसोई अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 अंतर्गत स्वीकृत कुल 620 लाभुकों में से अब तक कुल 540 लाभुकों द्वारा आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष 80 लाभुकों द्वारा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है।

शेष 80 लाभुको को चेतावनी देते हुए कहा कि विभागीय निर्देशानुसार सभी लंबित आवास निर्माण कार्य 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण किए जाने का निर्देश प्राप्त है। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि वैसे लाभुक जिन्होंने प्रथम एवं द्वितीय किस्त की अनुदान राशि प्राप्त करने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया हैं तथा आवास निर्माण कार्य के प्रति गंभीर नहीं है उनसे राशि वसूली हेतु विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहां की प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 के सभी लाभुक 30 सितंबर 2026 से पूर्व अपना आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर जियो टैग करा ले। उक्त अवधि के उपरांत योजना के लाभुको का कोई भुगतान नहीं किया जाएगा तथा अनुदान के रूप में दिए गए राशि वसूली की जाएगी।

Share this news

Leave a Comment