न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सांसद प्रतिनिधि ने बाढ़ ग्रस्त इलाके का किया दौरा

मनसाही/कटिहार – सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मनसाही प्रखंड के चित्तौड़िया पंचायत के वार्ड संख्या 5,4,3 और एक का अंश भाग साहेबनगर पंचायत के वार्ड संख्या चार और पांच मैं आई बाढ़ का निरीक्षण किया एवं अंचल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सामुदायिक किचन चलाया जाए ।

इस मौके पर कांग्रेस के मनसाही प्रखंड अध्यक्ष कमरुल हक ने कहा कि बाढ़ की तैयारी पूर्व में की गई तो अब बाढ़ पीड़ित घर वार को छोड़कर बांध पर शरण लिए हैं। सिर्फ नाव पर अपने घर सुबह शाम देखने जाते हैं। अब तक अंचल प्रशासन के सुखा राशन सहित प्लास्टिक एवं सामुदायिक किचन नहीं चलाया गया हैं। जल्द से जल्द सभी सुविधा बाढ़ पीड़ित के बीच मुहैया कराया जाए।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कमरुल हक वार्ड सदस्य अंसारूल हक,अनिसुर रहमान,चंद्रशेखर पासवान, बैजनाथ सहनी, समाजसेवी खुर्शीद आलम उर्फ टिंकू, मोहम्मद शरीफ,भोला साह आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment