न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जानकी एक्सप्रेस से नेपाली शराब की खेप बरामद

मनिहारी/कटिहार -राजकीय रेल पुलिस जीआरपी मनिहारी को रविवार को बड़ी सफलता मिली। जयनगर से चलकर मनिहारी पहुंची 15284 जानकी एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी कर लाई जा रही नेपाली शराब की खेप बरामद की गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मनिहारी रेल थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में प्रतिदिन की तरह ट्रेनों की विशेष जांच की जा रही थी।

इसी दौरान जानकी एक्सप्रेस की एक जनरल बोगी में सीट के नीचे छिपाकर रखे गए दो झोले और एक पिट्ठू बैग पर पुलिस जवानों की नजर पड़ी। संदिग्ध सामान की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें से 71 छोटी बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 21 लीटर 300 मिलीलीटर बताई जा रही है।

पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और इसके तस्करों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।अभियान में थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार के अलावा एएसआई मिथिलेश कुमार सिंह, आरपीएफ के एसआई अनुज कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment