मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के विजयर्धारी हनुमान मंदिर मरंगी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीसीसी क्लब के द्वारा श्री कृष्ण अष्टमी के शुभ अवसर पर विजयर्धारी हनुमान मंदिर मरंगी परिसर में राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ किया गया। वहीं रविवार की दोपहर को मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां पर आसपास के इलाकों के युवाओं ने मटका फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया एवं मटका को फोड़ कर प्रतियोगिता अपने नाम किया।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी कटिहार अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान भी पूजा के साथ मटका फोड़ प्रतियोगिता में उपस्थित रहकर बीसीसी क्लब के टीम का हौसला अफजाई किया। वहीं पूर्व के जिला परिषद प्रत्याशी कंचनमाला देवी ने भी पूजा अर्चना की।
वहीं राधा कृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन देर संध्या प्रखंड मुख्यालय मनसाही अवस्थित कजरा कुंडी धार में किया गया। इस अवसर पर बीसीसी क्लब विजयधारी हनुमान मंदिर मरंगी के सदस्य योगेश पासवान,बिमल पासवान, किशन पासवान, राहुल पासवान, मनीष पासवान, सूरज पासवान,बंटी पासवान, सुजीत पासवान, करण पासवान,मोनू पासवान, अमित पासवान, अमरनाथ पासवान, राज पासवान, सहदेव पासवान, कन्हैया पासवान, रणजीत यादव, भोला पासवान,नंदू पासवान, राम कुमार साह,पप्पू स्वर्णकार, मदन पासवान, आनंद कुमार पासवान,सूरज कुमार पासवान आदि उपस्थित रहे।