न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कुर्सेला हत्याकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,एक नामजद गिरफ्तार

पूर्व के पैसों के विवाद में धारदार हथियार से गला रेतकर की गयी थी तबारक की हत्या

कुर्सेला/कटिहार -कुर्सेला थाना क्षेत्र के मोरसंडा दीरा चांदपुर नहर के समीप हुई युवक मो. तबारक (22) की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करने का दावा किया है। मामले में नामजद आरोपी मो. सहजान (30) पिता जद्दार निवासी राजेन्द्र पार्क डुमरिया थाना कुर्सेला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या पूर्व के पैसों के विवाद को लेकर की गयी थी।

मृतक की मां वादिनी जेबुन खातून ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि 5 सितंबर की शाम करीब सात बजे तबारक को मो. सहजान, चंदन मंडल और अन्य अज्ञात लोग घर से बुलाकर मोटरसाइकिल से नहर स्थित मचान पर ले गये थे। वहां पूर्व के पैसों के विवाद को लेकर उसके पुत्र से झगड़ा किया गया। विवाद बढ़ने पर धारदार हथियार से तबारक का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गयी।

घटना के बाद कुर्सेला थाना में कांड संख्या 362/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टु सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम एसआईटी गठित की गयी। पुलिस के अनुसार वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने घटना में शामिल नामजद आरोपी मो. सहजान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उससे पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share this news

Leave a Comment