न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नॉर्थ ईस्टर्न चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 11वी बार” अध्यक्ष बने विमल सिंह बेगानी,व्यवसायियों ने दिया बधाई

कटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में विमल सिंह बेगानी ने जीत हासिल की है। वे 11वीं बार चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष बने हैं। श्री बेगानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी‌ ‌‌को 162 मतों से पराजित किया। निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चेंबर अध्यक्ष पद के सत्र 2026- 28 के लिए पूर्व में संपन्न चुनाव में नरोत्तम जोशी निर्विरोध चुने गए थे। लेकिन अचानक उनके निधन से यह पद खाली हो गया था।

निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह अधिवक्ता एवं सहायक चुनाव पदाधिकारी भुवन अग्रवाल ने बताया कि विमल सिंह बेगानी को 324 , संजीव माहेश्वरी को 162, अमित अग्रवाल सालमारी को 162 और अशोक कुमार साह उर्फ भोला साह को 40 मत प्राप्त हुए। 06 मत को रद्द किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी ने कहा कि पूर्व की तरह चेंबर हित में हमेशा कार्य करता रहूंगा । उन्होंने कहा कि सदस्यों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

श्री बेगानी के जीत पर सांसद तारिक़ अनवर, पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद,निगम पार्षद मनीष घोष हर्षवर्धन अग्रवाल, राजकुमार मुरारका, राजेश पटवारी ,भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह,पंकज शर्मा, अनिल यादुका,संतोष गुप्ता,पूर्व निगम पार्षद किशन बजाज,अमित गुप्ता उर्फ़ बबलू गुप्ता, कांग्रेस जिला प्रवक्ता पंकज तमाखुवाला,रवि कुमार चौधरी, लक्ष्मीपद बेगानी, बबलू अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, साकेत बेगानी, पंकज अग्रवाल, विकास खंडेलिया, राजा केशरी, बिट्टू यदुवंशी, अप्पू खंडेलिया, अमित शर्मा, रमन कुमार बल, नन्ददेव गुप्ता,आलोक भोपालका,निखिल भोपालका, श्रवण मोर, मनोज गुप्ता आदि ने हार्दिक बधाई दी हैं। उम्मीद जताया है कि चेंबर का कार्य और बेहतर होगा।

Share this news

Leave a Comment