टेढ़ागाछ /विजय कुमार साह
भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर ई समवाय माफीटोला के जवानों ने 4 मवेशियों को जब्त किया है, जिन्हें नेपाल से भारत लाया जा रहा था। दिनांक 07/09/2026 को रात 00:40 बजे* की है। सीमा स्तंभ संख्या 153 से लगभग 100 मीटर भारत की तरफ, गांव हरिहरपुर के पास एसएसबी ने ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई में कुल – 04 मवेशी पकड़ी गई है।
कार्रवाई सहायक कमांडेंट बलदेव सिंह के निर्देशन में हुई। टीम में शामिल जवान उप निरीक्षक गोविंदा सरदार ,मुख्य आरक्षी धोबी देव राज ,आरक्षी सफाईकर्मी विजय कुमार सिंह,आरक्षी शुभम कुमार ,आरक्षी राजीव रंजन ,आरक्षी एल. सोमनाडोरा ,आरक्षी सोनू सिंह तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, ।
जब्त सभी मवेशियों को टेढ़ागाछ थाना, में जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि एसएसबी द्वारा सीमा पर लगातार गश्त बढ़ा दी गई है ताकि पशु तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।