न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

BreakingNews:बिहार की 5 बड़ी खबरें पढ़े

  1. कैमूर: न्याय के लिए ससुराल के दरवाजे पर बैठी नवविवाहिता
    डेढ़ साल पहले हुई शादी के बाद ससुराल से संपर्क टूटने का आरोप, परिजनों के साथ मुख्य दरवाजे पर धरने पर बैठी निधि सिंह। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। पिता मनोज सिंह ने शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च करने का दावा किया है। फिलहाल परिवार पुलिस केस की बजाय बेटी को उसका वैवाहिक अधिकार दिलाने की मांग कर रहा है।
  2. रोहतास: छत पर सो रहे महिला-पुरुष की गोली मारकर हत्या, सनसनी
    सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा-बनरसिया गांव में रात करीब तीन बजे डबल मर्डर। छत पर सो रहे करीब 40 वर्षीय मणिभूषण कुमार और ननकी देवी को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ननकी देवी के बेटे की नींद खुली तो उसने कुछ लोगों को अंधेरे में भागते देखा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
  3. मुजफ्फरपुर: महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल
    मिठनपुरा थाना क्षेत्र के गोशाला चौक पर मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट। आरोप है कि युवकों ने महिलाओं को लाठी-डंडे और बांस-बल्ले से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले में पति-पत्नी समेत कई लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
  4. खगड़िया: बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ा, 50 से अधिक घरों में घुसा बाढ़ का पानी
    खगड़िया में गंगा के साथ बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 कृष्णापुरी बलुआही में बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश कर गया है। 50 से अधिक घर प्रभावित बताए जा रहे हैं। लोग सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं। बाढ़ पीड़ितों ने घरों में सांप निकलने की भी शिकायत की है और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
  5. बगहा: तिरुपति शुगर्स मिल के सर्वर पर साइबर अटैक, 100 करोड़ की क्षति का दावा
    पश्चिम चंपारण के बगहा स्थित तिरुपति शुगर्स मिल के मुख्य सर्वर और SAP सिस्टम पर साइबर हमले का मामला सामने आया है। मिल प्रबंधन ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि 18 से 20 अगस्त के बीच हैकरों ने महत्वपूर्ण डाटा चोरी कर सिस्टम को नुकसान पहुंचाया। प्रबंधन ने करीब 100 करोड़ रुपये की क्षति और एक करोड़ रुपये के गोपनीय डाटा चोरी का दावा किया है। चीनी बिक्री, बिलिंग, स्टॉक और डिस्पैच का काम प्रभावित हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share this news

Leave a Comment