न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

वाहन चेकिंग के दौरान 13.755 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

किशनगंज पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को धनपुरा पिकेट के पास किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक काले एवं लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR37WB6744) को रोककर जांच की गई।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार जुनेद आलम (35 वर्ष), पिता हमीद आलम, निवासी बैनी पुल, थाना बहादुरगंज, जिला किशनगंज के पास से कुल 13.755 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Share this news

Leave a Comment