किशनगंज:पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर रविवार को किशनगंज जिले के जियापोखर थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजनों को नशे के सेवन से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। लोगों से नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में आम लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। अभियान के माध्यम से स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज बनाने का संदेश दिया गया।इस तरह का अभियान आगे भी चलाए जाने की बात पुलिस अधिकारियों द्वारा कही गई।