न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पति रोजगार के लिए गया परदेश, पत्नी छोटी बेटी और कीमती सामान लेकर आशिक संग हुई फरार

सागर चंद्रा/ किशनगंज

अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए पति रोजगार के सिलसिले में परदेश चला गया। जबकि पत्नी छोटी बेटी और घर के कीमती सामान साथ लेकर अपने आशिक के संग फरार हो गई। जब पति ने घर का हालचाल जानने के लिए पत्नी को फोन किया तो उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। जिससे पति का शक गहरा गया।

घर वापस लौटने पर उसे पत्नी और बेटी के साथ कीमती सामान भी गायब मिले। घटना से हैरान और परेशान पति मदद की गुहार लगाने टाउन थाने पहुंचा।

जहां पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र स्थित दोघरिया गांव निवासी पीड़ित पति गुणाधर दास पिता पन्ना लाल दास के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार गुणाधर दास की शादी वर्ष 2004 में टाउन थाना क्षेत्र स्थित धूम बस्ती निवासी मेनूका देवी के साथ हुई थी। जिससे उसे 12 वर्ष का एक बेटा और 6 वर्ष की एक बेटी है। गुणाधर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन छह माह पूर्व वह रोजगार के लिए सूरत चला गया था। जहां दोनों अक्सर फोन कर एक दूसरे का हालचाल पूछते रहते थे।

गत 22 अगस्त को पत्नी मेनूका बेटी को साथ लेकर अपने मायके गई थी। जहां एक दिन रहने के बाद वह ससुराल के लिए रवाना हो गई। लेकिन इसके बाद वह ससुराल वापस नहीं पहुंची। पति ने जब उसे फोन किया तो उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। पत्नी और बेटी का कोई सुराग नहीं मिलने पर गुणाधर 26 अगस्त को सूरत से घर वापस लौट गया। लेकिन घर की तलाशी लेने पर उसे सोने और चांदी के जेवरात के साथ साथ 45 हजार रुपये भी गायब मिले।

इसी बीच 29 अगस्त को शिवा कुमार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसे अपनी पत्नी और बेटी का वीडियो स्टेटस दिखा। पीड़ित पति ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि शिवा कुमार उसकी पत्नी और बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

क्योंकि स्प्लेंडर प्लस बाइक पर पत्नी और बेटी के साथ शिवा भी बैठा हुआ है। गुणाधर के द्वारा पुलिस को घटना से संबंधित साक्ष्य सौंपने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

Share this news

Leave a Comment