न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

छत्तरगाछ कैंप की कमान अब कुंदन कुमार के हाथों, 2019 बैच के अधिकारी ने संभाला पदभार

गन्धर्वडांगा में SHO के रूप में 14 महीने का अनुभव, अब छत्तरगाछ में कानून व्यवस्था और जनसमन्वय पर रहेगी नजर

पोठिया/किशनगंज/राज कुमार

छत्तरगाछ कैंप को रविवार को नया प्रभारी मिल गया। 2019 बैच के पुलिस अधिकारी कुंदन कुमार ने रविवार कों छत्तरगाछ कैंप प्रभारी के रूप में अपना पदभार संभाल लिया। उनके पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। क्षेत्र के लोगों नें नवनियुक्त कैंप प्रभारी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।


कुंदन कुमार को पुलिसिंग और थाना संचालन का अनुभव रहा है। इससे पहले वे गन्धर्वडांगा थाना में बतौर थानाध्यक्ष करीब 14 महीने तक अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अब छत्तरगाछ कैंप की कमान मिलने के बाद उनके सामने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम लोगों के साथ बेहतर तालमेल कायम करने की चुनौती होगी।


छत्तरगाछ क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों के साथ सीमावर्ती गतिविधियों पर निगरानी, अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस के लिए अहम जिम्मेदारी है। ऐसे में नए प्रभारी की कार्यशैली पर स्थानीय लोगों की नजर रहेगी।


पदभार संभालने के बाद कैंप प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि मेरी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत रखना और आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति भरोसा कायम करना होगा। जनता अपनी समस्या लेकर बेझिझक पुलिस के पास आए। हर शिकायत को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही जरूरत के अनुसार पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी।
कुंदन कुमार के पूर्व अनुभव को देखते हुए लोगों को उम्मीद है कि छत्तरगाछ कैंप क्षेत्र में पुलिसिंग और जनसमन्वय को नई मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों ने उनके सफल एवं सराहनीय भविष्य कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में सुरक्षा, व्यवस्था और सकारात्मक माहौल को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी काम होगा।

Share this news

Leave a Comment