आजमनगर /कटिहार– प्रखंड क्षेत्र अवस्थित मध्य विद्यालय अरिहाना के विशिष्ट शिक्षक विप्लव कुमार को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।उनको यह सम्मान शिक्षक दिवस पर श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल पटना में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों प्राप्त हुआ है।
उनकी उपलब्धि पर जिले के शिक्षा जगत,परिजनों एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि,शिक्षकों सहित उनके सहयोगी एवं ग्रामीणों की ओर से उन्हें बधाई मिल रही है। विप्लव कुमार का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के अंतिम छठे स्थान में भी हुआ था।लेकिन अंतिम दौर में जाने से वंचित रह गये थे। अपने चहेते शिक्षक को पुरस्कार लेते देख विद्यालय परिवार के चेहरे पर अजब सुखद अनुभूति देखी गई।
पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी,निखिल कुमार चौधरी,विधायक निशा सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय,राजद जिलाध्यक्ष इशरत परवीन,स्थानीय मुखिया विजय केवट ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा है कि यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा में नवाचार का शत प्रतिशत प्रयोग एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर उनके समर्पण का परिणाम है।सामाजिक दायित्वों को लेकर जागरुकता बढाने में विप्लव कुमार ने नया कीर्तिमान गढा है। नवनीत कुंवर, मृत्युंजयम, वीरेंद्र सिंह, प्रेम परदेशी, रोहित कुमार, मो. सफीकुुज्जमा, पंकज पिंकू, प्रदीप भट्टाचार्य, आलोक कुमार, हरिहर पांडेय,पंकज यादव,अरुण साह,मो.मुस्ताक, प्रशांत कुमार मिश्रा सहित जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
सामाजिक तथा स्थानीय राजनीति क्षेत्र से जुड़े बमबम मंडल, प्रदीप घोष, अक्षय सिंह, नवीन मंडल, राजकुमार राय, नीरज कुमार नारायण दीवाना आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए विप्लव कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।