न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नाव के स्वामित्व विवाद में हुई हत्या मामले का उद्भेदन,मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

मनिहारी/ कटिहार- मनिहारी थाना पुलिस ने नाव के स्वामित्व को लेकर हुए विवाद में हुई हत्या के मामले का उद्भेदन करते हुए नामजद मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक लालू यादव ग्राम लाल बिहारी यादव टोला, वार्ड संख्या-07, थाना पीरपैंती जिला भागलपुर का निवासी था। इस संबंध में मनिहारी थाना कांड संख्या 415/26, दिनांक 03 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। मामले में बीएनएस की धारा 310(3) एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कुल 12 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक अनुसंधान में यह तथ्य सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच नाव के स्वामित्व को लेकर विवाद था। इसी विवाद में मारपीट की घटना हुई, जिसके दौरान नामजद अभियुक्त पप्पू मंडल घायल हो गया था। इसके बाद आरोप है कि उसके सहयोगियों ने मृतक के पिता लालू यादव को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पप्पू मंडल (45 ) पिता जेपन मंडल रामनगर, थाना पीरपैंती जिला भागलपुर निवासी के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

Share this news

Leave a Comment