कट्टा,तीन जिंदा कारतूस व खोखा बरामद
बरारी/कटिहार – सेमापुर थाना क्षेत्र के छोटी चंदन नगर में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया।थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटी चंदन नगर में एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस बल के साथ वहां छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान छोटी चंदन नगर निवासी कुंदन मंडल के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर उसके पास से कट्टा, तीन कारतूस व खोखा बरामद हुआ।थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।