मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के वार्ड संख्या चार चितौड़िया,वार्ड संख्या पांच रानीपतरा चित्तौड़िया,वार्ड संख्या तीन बीच चित्तौड़िया एवं वार्ड संख्या एक का आंशिक भाग सोगले टोला के लगभग 3700 सौ परिवार वार्ड से प्रभावित हैं। विगत एक सप्ताह से कोसी नदी का पानी लगातार बढ़ने से इन गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया हैं।
एक सप्ताह से बाढ़ का पानी जमा हुआ हैं। अब तक सरकार के द्वारा सूखा राशन,जीआर राशि या प्लास्टिक का वितरण नहीं किया गया हैं। हम सभी बाढ़ पीड़ित सड़क पर जीवन बसर कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ित अब्दुल खालिक, वसीकुल, मो. मुख्तार,फूलों देवी,प्रमिला देवी, सूजाउद्दीन ने बताया कि बिहार सरकार अंचल प्रशासन मनसाही अभिलंब सभी पीड़ित परिवार को सूखा राशन,प्लास्टिक एवं जीआर की राशि दे।
इस बाबत वार्ड सदस्य अंसारूल हक,कैमरून निशा,तिला देवी,चंपा देवी प्रतिनिधि अनिसुर रहमान, बैजनाथ सहनी,चंद्रशेखर पासवान ने बताया कि अब तक अंचल प्रशासन के द्वारा ना ही सामुदायिक किचन चलाया जा रहा हैं ना ही किसी पीड़ित परिवार को सुखा राशन दी गई हैं,साथ ही लोग सड़क पर रह रहे हैं उन्हें अब तक प्लास्टिक मुहैया नहीं कराया गया हैं,साथ ही साथ अभिलंब सभी 37 00 सौ परिवारों के बीच जीआर की राशि नहीं दी गई हैं।
अभिलंब सभी परिवारों को इन सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाए। वही बाढ़ आने से मनुष्य के साथ-साथ पशु को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं बाढ़ पीड़ित बांध किनारे खुले आसमान के नीचे जी रहे हैं।एवं पशु को रखकर किसी तरीके से जीवन यापन कर रहे हैं।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कमरुल हक ने सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष जब चित्तौरिया पंचायत के चितौड़िया में बाढ़ आती हैं और अंचल प्रशासन के द्वारा आपदा की बैठक की जाती हैं फिर बाढ़ आने के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बाढ़ पीड़ितों को अभी तक कोई भी सुविधा मुहैया नहीं कराया गया हैं। हम अंचल प्रशासन से मांग करते हैं कि अभिलंब बाढ़ पीड़ित के बीच सभी तरह की सुविधा दी जाय।