न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मोहरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हांडी फोड़ कार्यक्रम का हुआ आयोजन,उत्साहित होकर युवाओं ने लिया हिस्सा

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के मोहरा में
युवाओं के द्वारा हांडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हांडी फोड़ कार्यक्रम में शामिल युवाओं को समाज के प्रबुद्ध लोगों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर मनोज कुमार,रुप लाल, रामचंद्र यादव, प्रकाश लाल, जीतेंद्र कुमार चौधरी, रोहित कुमार, शंभू साह,हरि मोहन यादव, शाह रेजा,शाहजाद कौसर, शम्स कमर, शकील आलम इत्यादि मौजूद थे।


इस संदर्भ में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पंडित श्यामानंद झा ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व शांति सौहार्द और पवित्रता का प्रतीक है। इस दिन
हम सभी को अपने अंदर की बुराईयों को त्याग कर देना चाहिए।

Share this news

Leave a Comment