कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस की धूम रही।इस अवसर पर शिक्षक
और बच्चों के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें खराज ए अकीदत पेश कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को कलम कापी व अन्य सामग्री के रूप में उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस संदर्भ में आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव ने कहा शिक्षक दिवस पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को सारा देश याद करता है।
उन्होंने अपने काम विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में अलग छाप छोड़ी है।पहले वह एक शिक्षक थे और बाद में देश के राष्ट्रपति चुने गए।