05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेल

SHARE:

कदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री स्थित बलवाटोली चौक पर शराब के नशे में हो-हल्ला करते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ के क्रम में दोनों की पहचान छौना निवासी नीतीश कुमार (35) एवं नीलाम्बर कुमार (29 ) के रूप में हुई। लौटने के क्रम में पुलिस ने कुम्हड़ी चौक के पास से शराब पीकर हो-हल्ला कर रहे अन्य तीन पियक्कड़ों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों की पहचान दोखड़ा निवासी बेचन मंडल (45 )आजमनगर थाना क्षेत्र के मनिकनगर निवासी (26 ) मिथुन कुमार तथा प्राणपुर थाना क्षेत्र के डगरा निवासी मिथलेश कुमार (26 ) के रुप में की गई।

वहीं छापेमारी में निकली पुलिस ने झौआ बांध के पास एक व्यक्ति को अपने हाथ में बाल्टी लेकर भागते देखकर शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की तो उसने बताया कि बाल्टी में देशी शराब है। इसीलिए पुलिस को देखकर भाग रहे थे। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में बाल्टी में 12 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।

तस्कर ने अपनी पहचान रामनगर कुर्सेल निवासी रामलाल मंडल (38) के रूप में दी। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सबों के विरुद्ध थाना में मधनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि शराब सेवन एवं उसका अवैध व्यापार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!