क्षेत्र में सनसनी
मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक 50 वर्ष के अधेड़ की शव मनसाही पुलिस ने बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
सूचना के अनुसार सुबह-सुबह सड़क पर टहल रहे कई लोगों ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति की शव को सड़क के किनारे देखा और और मुख्य सड़क पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने मनसाही पुलिस को दी। मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। फोर्सेसिक टीम को बुलाकर शव के चारों ओर घेरा बंदी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि गार्ड की हत्या कहीं और कर यहां पर लाकर फेंक दिया हैं। शव की पहचान कराया जा रहा हैं। शव की पहचान होते ही हत्या के आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान ने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कहीं और कर शव को प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के सामने फेंक दिया हैं।


























