श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तन

SHARE:

कटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक के सामने भव्य श्री श्याम ज्योत कीर्तन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

सचिव विकास खंडेलिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्री श्याम के पूजन एवं ज्योत प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक मधुर एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्याम भक्तों को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर कर दिया। पूरे परिसर में “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” एवं जय श्री श्याम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।कीर्तन में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने अपने परिवार सहित सहभागिता कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं महाप्रसाद की भी सुंदर व्यवस्था की गई।श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, आयोजन परिवार, भजन मंडली, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। बताते चले कि संस्था द्वारा हर एकादशी को भव्य कीर्तन कटिहार में आयोजित लंबे समय से करती आ रही है।  तथा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सभी से इसी प्रकार का सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!