भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्ती

SHARE:

किशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में कुर्लीकोट थानाध्यक्ष, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) के अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया।

बैठक में सीमा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सीमा पार होने वाले अपराधों की रोकथाम, तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्ती (ज्वाइंट पेट्रोलिंग) भी की। इस दौरान सीमावर्ती इलाकों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सीमा पर सतर्कता बनाए रखने और सूचना के त्वरित आदान-प्रदान पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की समन्वय बैठक एवं संयुक्त गश्ती से दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूती मिलती है, जिससे सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!