किशनगंज/सागर चंद्रा
पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए जाने से जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भपात कराने की कोशिश कर शादी करने से इंकार कर दिया। घटना से हैरान और परेशान पीड़िता न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची। पीड़िता के लिखित शिकायत पर स्थानीय महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पोठिया थाना क्षेत्र के गोआबाड़ी निवासी मेराज आलम ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फांस लिया था। दोनों अक्सर मोबाइल पर मीठी-मीठी बातें करते थे। इसी दौरान मेराज ने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया। जिससे पीड़िता भी उसके झांसे में आ गई। मेराज पीड़िता को बहला-फुसलाकर कर बंगाल के इस्लामपुर ले गया और एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद मेराज पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। लेकिन लगातार दुष्कर्म किए जाने से पीड़िता गर्भवती हो गई। कुछ दिनों तक लोक राज की खातिर वह चुप रही। लेकिन इसके बाद मेराज पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। काफी दबाव बनाने के बाद गत 17 जुलाई को पीड़िता को निकाह के बहाने इस्लामपुर बुलाया और एक मौलवी के पास ले गया।
मौलवी ने जायज निकाह करने के लिए गर्भपात कराने की सलाह दी। लेकिन इसके बाद मेराज ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। परेशान पीड़िता अपने परिजनों के साथ मेराज के घर पहुंची तो उन्हें मारपीट कर भगा दिया गया।






















